कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा संचालित रोटरी बाल विद्यालय में दुमका से पहुंची योग प्रशिक्षिका सोना शर्मा के द्वारा विद्यालय के सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट, टॉफी, स्केच, पेन आदि सामग्री बांटी गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन आर्य, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने उनका स्वागत किया। अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा लगाए गए योग शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए आयी मुख्य अतिथि सोना शर्मा ने इस मौके पर कहा कि रोटरी कोडरमा जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। पिछले चार दिनों से अग्रसेन भवन में चल रहे योग शिविर में महिलाएं पुरुष इसका लाभ ले रहे हैं। योग हर मनुष्य के लिए जरूरी है। योग करने वाले रोग से दूर रहते हैं। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के परियोजना निदेशक आशी...