कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के नईटांड़ पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक धीरज कुमार की शिकायत डीसी से की गई है। आवेदनकर्ता प्रदीप साव ने उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि धीरज कुमार दिसंबर 2021 से नईटांड़ पंचायत में रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत हैं। सरकार के निर्देशानुसार कोई भी रोजगार सेवक तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही पंचायत में पदस्थापित नहीं रह सकता, जबकि संबंधित रोजगार सेवक लगभग पांच वर्षों से एक ही पंचायत में कार्यरत हैं। इस दौरान मनरेगा योजनाओं के संचालन में भी मनमानी बरती गई। आवेदनकर्ता ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर रोजगार सेवक का नईटांड़ पंचायत से स्थानांतरण करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा जिले में 71 ग्राम रोजगार सेवकों का तबादला, 10 जुलाई तक योगदान का निर्देश यह भी पढ़ें- स्व...