कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में लॉ कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन के किनारे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तिलैया पुलिस के अनुसार, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा होगा और इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...