कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-धनबाद रेलखंड पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव विश्रामबाग के पीछे रेलवे ट्रैक से बरामद होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : गिद्धौर रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात व्यक्ति का मिला शव घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव की प...