कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के अलगडीहा निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर दास की गुरुवार की शाम धनबाद-गया रेलखंड के यदुदीह ब्लॉक हॉल्ट के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमेश्वर दास शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।बताया जाता है कि मृतक ईंट-भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना यह भी पढ़ें- Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शख्स की हुई शिनाख्त की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस मौके प...