Kodarma News: रिफाइन लदा टैंकर पलटा, आधा घंटा तक तेल लूटते रहे लोग
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी काली मंडा के समीप शनिवार की सुबह रिफाइन लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से रिफाइन तेल बहने लगा। तेल बहता देख बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक के डिब्बे, बाल्टी, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन लेकर पहुंचे और टैंकर से तेल भरकर ले जाने लगे। बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तेल ले जा रहे ग्रामीण वहां से भाग निकले।
टैंकर चालक की जानकारी हल्दिया से रिफाइन लोड कर नेपाल जा रहा चालक टैंकर चालक सुखनैन सिंह के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.