कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।भारत विकास परिषद, झुमरीतिलैया की बैठक सोमवार को परिषद कार्यालय में अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र उत्थान में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

बैठक के निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से परिषद के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का वृहद आयोजन सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक...