कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को न्याय सदन सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने की। बैठक में सचिव गौतम कुमार ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन से जहां विभाग को राजस्व की वसूली में सह...