Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन साइकिलिंग से दिया फिटनेस का संदेश
कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को स्पेशल संडे-साइकिल एडिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।साइकिलिंग कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजाधारी मंदिर से हुई। यहां से खिलाड़ी फुलवरिया गांव होते हुए बागीतांड़ स्टेडियम, कोडरमा पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने करीब 5 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला खेल समन्वयक, प्रशिक्षक एवं अन्य खेलकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि खेल केवल प्रतियोगिता और पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ, सक्रिय और बेहतर जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.