Kodarma News: राशन कार्ड में कटौती के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन आज
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा। गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम काटे जाने, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन में कटौती तथा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या कम किए जाने के विरोध में भाकपा माले, भाकपा, माकपा एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाकपा माले के जिला सचिव मो. इब्राहिम ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में कटौती की जा रही है। वाम दलों के नेताओं ने जिले के गरीब, मजदूर, किसान एवं ग्रामीणों से शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.