कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: कोडरमा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर भगवान श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोडरमा जिले में भी यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी, कोडरमा जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास की रक्षा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...