Kodarma News: रामलीला मैदान में होने वाली महारैली से घबरा गई है भाजपा : कांग्रेस
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने भाजपा द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव किए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि आगामी एक नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल महारैली से भाजपा घबरा गई है। यही कारण है कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय राजनीतिक माहौल को भटकाने का प्रयास कर रही है। भागीरथ पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जब देश की जनता के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, तब भाजपा को उन सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि विरोध और घेराव की राजनीति करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.