कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राधाष्टमी पर हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को "एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री श्याम, जय श्री श्याम" ग्रुप की महिलाओं की ओर से द्वितीय महिला मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्तिभाव से आयोजित कीर्तन में पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। कार्यक्रम में रिंकी सिन्हा, श्रेया सिन्हा, रश्मि शर्मा, स्नेहा सिन्हा, मधु, सिम्मी अग्रवाल, पूनम बर्नवाल, स्वाति, पुष्पा, सुनीता सहित अन्य सदस्यों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम का गुणगान किया। वहीं कोडरमा के गायक दीपक सिंह ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।कीर्तन यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्याम भक्ति में रंगेगा झुमरी तिलैया, आज निकलेगी निशान यात्रा के दौरा...