कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग, नीलाम शाखा, आपदा प्रबंधन एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने वन, उत्पाद, विद्युत, कृषि बाजार समिति, निबंधन, नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत डोमचांच व कोडरमा, मत्स्य, वाणिज्य कर, परिवहन, सहकारिता, खनन, नाप-तौल एवं भू-राजस्व शाखा समेत सभी संबंधित विभागों से राजस्व संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग के दाखिल-खारिज, सुमोटो म्यूटेशन, डीसीएलआर म्यूटेशन, सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं परिशोधन कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की।...