कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गोपालडीह स्थित नूरी मस्जिद में रबीउल अव्वल पर आयोजित होने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रबीउल अव्वल कमेटी गोपालडीह के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने की। बैठक में आगामी 26 अगस्त को इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु ताला अलैहि वसल्लम के यौमे विलादतकी खुशी में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में मुखिया कौशर खान, अरमान खान, अनवर अंसारी, मिसवाउद्दीन खान, मुफ्ती अमीरुद्दीन, मौलाना शाहनवाज, इखलास अहमद, कौसरुल कादरी बॉक्सर खान, कमरान खान, इबरार खान,आरिफ खान, आबिद रजा,...