Kodarma News: रजरप्पा से लौट रही कार ट्रक से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना के रांची-पटना रोड़ पर मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक अनियंत्रित कारएक ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस घटना कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली चोट आयी है। जानकारी के अनुसार, उक्त कार में चार लोग सवार थे। सभी लोग रजरप्पा से बिहारशरीफ लौट रहे थे। इसी दौरान मदनगुंडी के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ट्रक से पीछे से जा टकरायी। आसपास के लोगों के अनुसार कार काफी रफ्तार में थी, जिसके कारण ट्रक से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.