कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। डाक विभाग ने भाइयों-बहनों के स्नेह के प्रतीक राखी को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। कोडरमा डाक विभाग के डाक निरीक्षक विकास रंजन के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान शुरू हुआ। यह भी बताया जा रहा है कि डाक विभाग की सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवा के माध्यम से वे अपनी बनाई हुई राखी देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले अपने भाई सहित देश की सीमा पर तैनात सेना के जवान तक आसानी से भेज सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डाक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों के महत्व से भी परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय बोकारो में राखी मेकिंग प्रतियोगिता डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष वॉटरप्र...