कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: डोमचांच। नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में खबर संकलन के दौरान एक यूट्यूबर के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ने और नकदी लूटने का आरोप सामने आया है। मामले में यूट्यूबर रतन कुमार साव ने नवलशाही थाना में पांच लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी रतन साव पर मारपीट और पक्षपात का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। नवलशाही थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...