कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रावण दहन एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा और निदेशिका संगीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने विद्यार्थियों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के महत्व से अवगत कराया। निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। बच्चे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ इन उत्सवों से नैतिक मूल्यों की भी सीख लेते हैं। ऐसे आयोजन उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रीति प्रसाद ने रामकथा वाचक की भूमिका निभाते हुए प्रभावशाली उद्घोषणा की और रामायण की कथा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डीपीएस मे...