कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और मां के सम्मान में हरित धरोहर को आगे बढ़ाना था। मौके पर कई पौधे छात्र छात्राओं ने लगाए। मौके पर प्राचार्य जीसी वर्मा और निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण प्रेम की भावना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि यह अभियान केवल एक दिन का आयोजन न रहकर एक सतत परंपरा बन सके। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: पौधारोपण अभियान चला सौंपी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पौधरोपण के बाद संरक्षण करना भू...