कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: मेरी आवाज, मेरा भविष्य कार्यक्रम का होगा आयोजन कोडरमा। कोडरमा स्थित वसुंधरा गार्डन में 11 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला विकास मंच के तत्वावधान में मेरी आवाज मेरा भविष्य अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरा यादव करेंगी। महिला विकास मंच के सचिव नरगिस खातून ने कहा कि लड़कियों को सशक्तिकरण की दिशा में आगे ले जाने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: 10 अक्टुबर को दौड़ेंगी 631 बेटियां, देंगी सशक्तिकरण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...