कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेरिडियन अकादमी में इको क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार लाहा ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और निभाने का अभियान है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण से हुई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक विचार साझा किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण और मानव ज...