कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: मेरिडियन अकादमी में दीपावली और छठ महापर्व की धूम, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कोडरमा, वरीय संवाददातामेरिडियन अकादमी, गुमो में दीपावली एवं छठ महापर्व का उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में अंतर-सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने विद्यार्थियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और जीवन-मूल्यों के प्रतीक हैं। ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मिथिला एकेडमी में दीपावली और छठ पर सांस्कृतिक...