Kodarma News: मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना को लेकर बैठक
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मयूरी सिन्हा आदि उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना प्राप्त होने वाली राशि के तहत स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल इक्यूपमेंट समेत अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें ओटी रुम मे मेडिकल बॉक्स,महिला प्रसव गृह के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी समेत अन्य सामानों की खरीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.