कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया। पानी टंकी रोड के मुक्तिधाम श्मशान काली मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। मौके पर मुख्य पुजारी विजय उपाध्याय, संचालक अजय उपाध्याय एवं परमानंद घोष के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, साथ ही लाइटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। दोपहर में महाभंडारं का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो भक्तों ने महाप्रसाद खाया। मौके पर राजा चौरसिया एवं ग्रुप के द्वारा भव्य जागरण प्रस्तुत किया गया। इसमें कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...