कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत झरगांव में 2 जुलाई 2023 को हुए वज्रपात हादसे के बाद अब मुआवजे की राशि में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हादसे में बच्चों की मौत के बाद सरकार की ओर से स्वीकृत मुआवजे की राशि में से 3.50 लाख रुपये अवैध रूप से निकाल लिए जाने का आरोप पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने पंचायत के मुखिया मंटू चौधरी पर लगाया है। उर्मिला देवी ने प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि मुखिया ने उन्हें झांसे में लेकर कागजात पर अंगूठा लगवाया और इसके बाद मुआवजे की स्वीकृत राशि में से 3.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Biharsha...