कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: सतगावां। वित्तीय समावेशन अभियान के तहत शुक्रवार को सतगावां प्रखंड के मीरगंज और कटैया पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैंक ऑफ इंडिया की सतगावां शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना और लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक व सक्षम बनाना है। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय समावेशन से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...