कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी रोड स्थित तुलस्यान फैक्ट्री के पास कृष्णा मिष्ठान भंडार में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से सीसीटीवी कैमरा, बैटरी, इन्वर्टर, जूसर-ग्राइंडर मशीन समेत कई सामान लेकर फरार हो गए। वहीं, काउंटर में रखे 10 हजार रुपये नकद भी चोरों ने चुरा लिए। दुकान संचालक के अनुसार, चोरी में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक दिलीप प्रसाद वर्मा ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी बुधवार सुबह करीब छह बजे दुकान पहुंचने पर हुई। चोरों ने दुकान के ऊपर बने सीढ़ीघर की ईंट हटाकर एस्बेस्टस की छत काट दी और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान के कई सामान बाहर भी फेंक दिए।

हिं...