Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच ने 40 कन्याओं की माताओं को किया सम्मानित
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "सृजन से सम्मान" अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच ने शनिवार को होली फैमिली हॉस्पिटल में जन्मी 40 नवजात कन्याओं की माताओं को नए वस्त्र और बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि बेटियां भगवान का अनमोल उपहार हैं और बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। कहा कि कोडरमा में बेटियों का अनुपात अभी भी संतोषजनक नहीं है, इसलिए ऐसी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगी। मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय भवन संयोजक राज पचीसिया ने कहा कि बेटी का जन्म गर्व का विषय होना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.