Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया जीवन दाता वंदन उत्सव कार्यक्रम
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा बुधवार को मातृ-पितृ चरण वंदन जीवन दाता वंदन उत्सव का आयोजन किया गया। सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ अपने पूजनीय माता-पिता के चरणों को धोकर उनका आशीर्वाद लिया। मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर उन माता-पिता को समय नहीं दे पाते, जिन्होंने हमें यह जीवन दिया है। हमें यह समझने की जरूरत है कि यदि हम अपने घर को ही तीरथ बना लें, तो बाहर जाने की कोई जरूरत ही नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.