कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय कार्यक्रम के तहत सृजन से सम्मान तक संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मोहित संगई, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, प्रांतीय भवन संयोजक राज पचीसिया, उपाध्यक्ष प्रतीक संगई, शिवेश पचीसिया, विकास जैन, अनुराग हिसारिया और संजय जैन आदि सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...