Kodarma News: मामूली खराबी से कई चापाकल बंद, मुरकमनाई में पेयजल संकट गहराया
कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की मुरकमनाई पंचायत में मामूली खराबी के कारण कई चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं। समय पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में हरखुनाथ गोस्वामी के घर के समीप, बरियारडीह बजरंगबली मंदिर के सामने, चुन्नू खान व यूनुस खान के घर के पास, योगियाटिल्हा स्थित मंदिर के समीप तथा बरियारडीह उपस्वास्थ्य केंद्र के पास लगे चापाकल सहित कई चापाकल मामूली खराबी के कारण बेकार पड़े हैं। इनकी मरम्मत नहीं कराए जाने से आसपास के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीण यमुना यादव, संगीता देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.