कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के सभी स्कूलों में 30 जुलाई तक स्कूल प्रबंधन समिति का गठन करने का आदेश दिया गया था। मगर इसमें लगातार पेंच फंसता जा रहा है। जिले के कई स्कूलों में एसएमसी अर्थात स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जा चुका है, मगर कई स्कूलों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उदासीनता के कारण इसके गठन में लगातार परेशानी आ रही है। शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में जनप्रतिनिधि की भागीदारी अनिवार्य की गई है, लेकिन अधिकांश लोग समिति में शामिल होने से परहेज कर रहे हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए न तो किसी प्रकार का मानदेय निर्धारित है और न ही अलग से कोई फंड उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कोई स्वतंत्र अधिकार भी ...