कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के महेशपुर हॉल्ट के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरियाडीह निवासी कैलाश पंडित (65) के रूप में हुई है। घटना करीब दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुमरीतिलैया के गुमो में नाबालिग ने लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिसघटना की जानकारी जानकारी के अनुसार कोडरमा-मधुपुर एक्सप्रेस महेशपुर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कैलाश पंडित ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कैलाश पंडित दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे।मामले की जांच बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि वे किन पर...