कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को लेकर सोमवार को डोमचांच स्थित शहीद चौक पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता भाजपा कोडरमा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीति सेठ ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता ने किया। कार्यक्रम कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस के बयानों तथा राजनीतिक आचरण पर सवाल उठाए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए। महिलाओं को न्याय दिलाने के सवाल पर सभी राजनीतिक दलो...