कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेजों को जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। आंदोलन को धारदार बनाने के लिए रविवार को ब्लॉक रोड स्थित साहू भवन में सर्वदलीय बैठक हुई। अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने की, जबकि संचालन पूर्व छात्र नेता वीरेंद्र कराटे ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति पिछले दो माह से अधिक समय से जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न स्तरों पर अपनी मांग रख रही है। जिस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठना चाहिए था, उस पर अपेक्षित पहल नहीं हुई। ऐसे में सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अब आंदोलन का रास्ता ही बचा है। य...