कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 108 एंबुलेंसकर्मी अब अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सदर अस्पताल से समाहरणालय तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने एंबुलेंस सेवा का संचालन सरकार के स्तर से कराने, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, समय पर वेतन भुगतान और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि), ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) और ओवरटाइम का लाभ देने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Mohoba News: धरना देकर कर्मचारियों ने मांगों को उठाया संघ के सदस्यों ने क...