Kodarma News: मरम्मत के अभाव में बुझ गईं गांवों की स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के गांवों में सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगाई गई अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। मरम्मत नहीं होने के कारण रात होते ही गांवों के चौक-चौराहों और गलियों में अंधेरा पसर जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वर्ष पहले पंचायतों के हर वार्ड और प्रमुख गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। उस समय रात के दौरान भी गांव की सड़कें और चौराहे रोशनी से जगमगाते थे, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती थी और सुरक्षा का भी एहसास होता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 90 प्रतिशत से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की राय स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.