Kodarma News: मरचोई में बंद घर से लाखों की चोरी, जेवरात समेत कीमती सामान ले उड़े चोर
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में बंद पड़े एक पैतृक घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पीड़ित कुणाल कुमार (36), पिता स्वर्गीय विनोद सिंह के आवेदन पर सतगावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, कुणाल कुमार और उनका पूरा परिवार रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से महाराष्ट्र में रहता है। इस कारण घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। बीते 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटने और चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुणाल कुमार ने सतगावां थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.