कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि विजया दशमी के अवसर पर नावाडीह दुर्गा पूजा समिति की ओर से 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन से पहले समिति की ओर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इसे देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।रावण दहन के माध्यम से लोगों को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान विजयादशमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मना दशहरा पर्व आयोजन के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागने त...