Kodarma News: मरकच्चो में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसानों की धान की नर्सरी रौंदी
कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बेरहवा जंगल में हाथियों का झुंड पहुंचने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में करीब दो दर्जन से अधिक हाथी शामिल हैं। बुधवार देर रात हाथियों का दल जंगल से सटे नादकरी, महुआटांड़ और हरलाडीह गांव पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने नादकरी निवासी नेजाम अंसारी, आफताब आलम, खुर्शीद अंसारी, इस्माइल अंसारी, शहजाद अंसारी, हासिम अंसारी, यासीन अंसारी, अनवर अंसारी सहित महुआटांड़ और हरलाडीह के दर्जनों किसानों के खेतों में तैयार धान के बिचड़ों (बिहन) को रौंदकर नष्ट कर दिया। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के गांव में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने लूप (मशाल) और पटाखे जलाकर काफी मशक्कत के बाद हाथियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.