कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मरकच्चो मंडल की ओर से बुधवार को मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा मरकच्चो बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया में भव्य निकली...