Kodarma News: मरकच्चो में बिना चालान के बोल्डर लदा हाइवा जब्त
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: मरकच्चो। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बरियारडीह के समीप मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बिना चालान के बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त हाइवा गिरिडीह की ओर से बोल्डर लेकर नवलशाही स्थित चमारो क्रशर मंडी में आपूर्ति के लिए जा रहा था। इसी दौरान पहले से वाहन जांच में मौजूद थाना प्रभारी ने हाइवा को रोककर बोल्डर से संबंधित वैध दस्तावेज एवं चालान की मांग की। चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने हाइवा को जब्त कर सुरक्षित मरकच्चो थाना परिसर में रखा है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: अवैध रूप से सीमा पार कर रहे पत्थर लदे चार वाहन जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.