कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। उत्तरी पंचायत के धुबाडीह में जिला परिषद मद से प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, मुखिया रंजीत कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे। नाली निर्माण होने से बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से परेशान थे। बारिश के दौरान पानी सड़कों और आसपास के इलाकों में जमा हो जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांटी नगर परिषद प्रदेश में बनेगी अव्वल : अजीत योजना स्वीकृत होने और निर्माण कार्य शुरू होने ...