कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के पास मंगलवार की सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजय कुमार सोनी ने ओवरलोड बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 10 डीए 1604 गिरिडीह की ओर से डोमचांच की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नवादा चौक पर जांच के क्रम में डीटीओ ने वाहन को रोककर चालक से बोल्डर परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की। चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में वाहन ओवरलोड भी पाया गया, जिसके बाद डीटीओ ने हाइवा को जब्त कर लिया।जब्त हाइवा को नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने बताया कि जिले में बिना चालान, ओवरलोड और अवैध खनिज लदे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा ...