कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत बांसडीह ग्रामीण पथ पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के लालूडीह निवासी अफसर अंसारी के रूप में हुई है। वहीं घायल सैफ अंसारी, चोपनाडीह पंचायत के बोंगोडीह का निवासी है। जानकारी के अनुसार, अफसर अंसारी बुधवार सुबह करीब नौ बजे जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच स्थित अपने ससुराल से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांसडीह गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन अपने-अपने वाहनों से ...