Kodarma News: मरकच्चो में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग घायल
कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: मरकच्चो। थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित मरकच्चो डाकबंगला के समीप रविवार की सुबह बाइक और मोपेड की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान मध्य पंचायत के दरगाह मुहल्ला निवासी 74 वर्षीय नईम शेख उर्फ पुतुल शेख के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे नईम शेख अपनी मोपेड से राधा पेट्रोल पंप की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नईम शेख सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरकच्चो पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.