कोडरमा, अगस्त 16 -- Kodarma News: मरकच्चो। प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान से तिरंगा फहराया गया और आजादी का जश्न मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ हुलास महतो ने ध्वजारोहण किया। मरकच्चो थाना परिसर में थाना प्रभारी बमबम कुमार ने, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में हरिहर सिंह ने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मोनिका मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। वहीं परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर में प्राचार्य न्यूटन कुमार और परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो प्रखंड में शान से फहराया तिरंगा, उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता द...