कोडरमा, जुलाई 19 -- Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो प्रखंड के बिचरिया, नईटांड, बजलाढाब, पड़रिया, नवादा और तिलैया क्षेत्रों में पिछले करीब छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इलाके में लगातार ब्लैकआउट के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोई उचित जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य इलाकों के भी रविवार को बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...