Kodarma News: मरकच्चो प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे होगा झंडोत्तोलन
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रमुख विजय कुमार सिंह एवं बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय का निर्धारण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे, उत्तरी पंचायत भवन में 8:45 बजे, पशु चिकित्सालय कार्यालय में 8:55 बजे, बीआरसी में 9:00 बजे, थाना परिसर में 9:20 बजे, सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में 9:30 बजे, पीएचईडी कार्यालय में 9:35 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 9:40 बजे, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:55 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10:15 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.